पांकी के सोरठ गांव को मिली अंधेरे से मुक्ति, 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
पांकी के सोरठ गांव को मिली अंधेरे से मुक्ति, 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
पांकी
चतरा सांसद कालीचरण सिंह के कुशल मार्गदर्शन और सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार की तत्परता से पांकी प्रखंड क्षेत्र के सोरठ गांव में वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर पहुंचाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
सोरठ गांव के ग्रामीण लंबे समय से लो-वोल्टेज और जर्जर ट्रांसफार्मर की वजह से बिजली की समस्या झेल रहे थे। अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों ने इस समस्या से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया था। जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए अक्षय कुमार ने त्वरित कार्रवाई की और नए 25 KVA ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराकर गांव भिजवाया।
क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लगातार सक्रिय रहने के कारण अक्षय कुमार को स्थानीय स्तर पर ‘ट्रांसफार्मर मैन’ के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि “जहां जनता की समस्या होती है, वहां अक्षय कुमार की सक्रियता तुरंत दिखती है।” यह कदम यह साबित करता है कि क्षेत्र में वादों से ज्यादा काम को प्राथमिकता दी जा रही है।
नया ट्रांसफार्मर गांव पहुंचने और उसकी स्थापना के दौरान मौके पर मोहन कुमार,मनोज राम, जमाल अंसारी जी, सुरेंद्र सिंह
राजन अंसारी सहित बड़ी संख्या में सोरठ गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
बिजली आपूर्ति बहाल होने की दिशा में इस बड़े कदम के लिए सोरठ के ग्रामीणों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया है।

