खैरादोहर में 20 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने 63 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग

खैरादोहर 25 केबी का ट्रांसफार्मर जल जाने से 20 दिनों से अंधेरे में डूबा गांव।

आबादी को देखते हुए 63 केबी का ट्रांसफार्मर की मांग

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार_पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत खैरादोहर वार्ड संख्या 03 में 25 केबी के लगे ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से 20 दिन से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीण मुरारी प्रसाद, प्रवेश पासवान, शिव यादव, धर्मेंद्र यादव लल्लू कुमार, लव यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से सैकड़ो लोग अंधेरे में है, जिसे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, किसाने की सिंचाई प्रभावित है 25 केबी के ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड से बार-बार खराब हो जा रहा है ग्रामीणों ने लिखित आवेदन छतरपुर बिजली विभाग में आवेदन देने की बात कही है ओर 25 केबी के जगह 63 केबी ट्रांसफार्मर तत्काल लगाने की मांग की है।