नेपाल में बाढ़ का कहर, कैश से भरी बैंक की तिजोरियां पानी में बहीं
नेपाल में बाढ़ का कहर, कैश से भरी बैंक की तिजोरियां पानी में बहीं
नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इसी बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बाढ़ के तेज बहाव में बैंक की कैश से भरी तिजोरियां भी बह गईं।
तस्वीरों में पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी पानी के तेज बहाव के बीच इन तिजोरियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। तेज धार के बीच तिजोरियों को संभालना सुरक्षाकर्मियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच बैंक की तिजोरियों का बहना चिंता का विषय बन गया है। वहीं, नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

