झारखंड CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की SIT ने तेज की जांच, 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ

झारखंड CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की SIT ने तेज की जांच, 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ

रांची। झारखंड CGL 2023 के कथित पेपर लीक मामले में CID की SIT ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को SIT ने 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया और सभी के बयान दर्ज किए। इससे पहले जांच टीम करीब 150 अभ्यर्थियों और संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अब तक आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं, परीक्षा एजेंसी WEBEL और ICN से जुड़े कर्मचारी सोमांश प्रकाश और राहुल से पूछताछ में भी SIT को अहम जानकारी मिलने की बात सामने आई है। दोनों की पांच दिनों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो रही है, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में CID ने 1 जनवरी 2025 को FIR दर्ज की थी। फिलहाल SIT संदिग्ध अभ्यर्थियों, परीक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों और सामने आए तथ्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों से पूछताछ एवं कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।