अमानत नदी से मिला अज्ञात पुरुष का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

अमानत नदी से मिला अज्ञात पुरुष का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

तरहसी, पलामू। तरहसी थाना क्षेत्र के बरकोमा गांव के समीप अमानत नदी से सोमवार, 31 अगस्त को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आम लोगों से मृतक की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसका रंग सांवला और कद लगभग 5 फीट 3 इंच बताया गया है। मृतक के शरीर पर काले रंग की जींस, नीले रंग की चड्डी और मटिया रंग की शर्ट थी।

पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन को सूचना दे सकता है। पुलिस ने जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9264196946 जारी किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अज्ञात शव की पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके और उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।

You may have missed