मकड़े के जाल में फंसी महुआडांड़ की बिजली व्यवस्था, हादसे का मंडरा रहा खतरा
मकड़े के जाल में फंसी महुआडांड़ की बिजली व्यवस्था, हादसे का मंडरा रहा खतरा
रामप्रवेशगुप्ता
पोस्ट ऑफिस रोड में वर्षों से अव्यवस्थित तारों का जाल, विभागीय कार्रवाई का इंतजार
महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय महुआडांड़ में बिजली व्यवस्था की बदहाली अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। पोस्ट ऑफिस रोड समेत कई इलाकों में बिजली के तार वर्षों से मकड़े के जाल की तरह उलझे हुए हैं। जगह-जगह बेतरतीब तरीके से लटकते और एक-दूसरे से उलझे तार किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तारों की यह समस्या कोई नई नहीं है। सालों से तारों की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे व्यवस्थित करने को लेकर ठोस पहल नहीं की गई। कई जगह तार सड़क और घरों के आसपास से गुजर रहे हैं, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली के तारों को दुरुस्त और व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है।ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पोस्ट ऑफिस रोड सहित पूरे महुआडांड़ में जर्जर व उलझे बिजली तारों का निरीक्षण कर तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की है।

