बेलवाटिका चौक पर आज हुआ ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन
बेलवाटिका चौक पर आज हुआ ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन
आज के दौर में हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है ।और ब्यूटी पार्लर महिलाओं की खूबसूरती निखारने और उनमें आत्मविश्वास भरने का काम करता है ।इसी उद्देश्य को लेकर आज बेलवाटिका चौक (वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय कैपस) पर गुंजन ग्लेम स्टूडियो का उद्घाटन हुआ। मशहूर दंत चिकित्सक डॉक्टर अमितू सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला वर्मा ने संयुक्त रूप से इस पार्लर का उद्घाटन फीता काटकर किया।उद्घाटनकर्ता डॉक्टर अमितू सिंह ने कहा कि हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और महिला का हक है खूबसूरत दिखना।खूबसूरत लुक उनमें आत्मविश्वास पैदा करता है।
वहीं शर्मिला वर्मा ने ब्यूटीशियन गुंजन सिंघानिया को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला चाह दे तो कोई भी काम असंभव नहीं है।घर-परिवार देखते हुए महिलाएं बहुत तरह के विजनेस कर रही हैं ।और महिलाओ के लिए इससे सुरक्षित कोई व्यवसाय नहीं है
इस मौके पर महावीर वस्त्रालय के मालिक राजकुमार सिंघानिया, बबिता सिंघानिया, शशिकला सिंघानिया भी उपस्थित रहे ।नटखट स्कूल के संचालक रामाकांत पांडे ने कहा कि नारी शक्ति अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।गुंजन जी सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं कि कैसे घर-परिवार संभालते हुए खुद अपना व्यवसाय महिलाएं खड़ा कर सकती हैं
इस मौके पर रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा, रितू जैन, किरण अग्रवाल, रिंकी देवी, ज्योति भाटिया, अंकिता वर्मा एवं अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं ।


