पांकी के डंडार कला गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

0
16ac7d10-7519-44b6-97a8-85082235a9cc

पांकी के डंडार कला गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

शव के पास से मिले ताश के पत्ते

पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय के समीप डंडार कला गांव के सेहरा टोला निवासी जगदीश महतो के पुत्र सत्येंद्र महतो उर्फ भोला उम्र लगभग 28 वर्ष की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है लोगों ने तीन बार गोलि की आवाज भी सुनी थी लेकिन दीपावली का त्यौहार नजदीक होने के कारण उसे पटाखे की आवाज समझ उस और ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे शौच के लिए गए ग्रामीण ने शव को खेत में पड़े देखा, शव के समीप से ताश के पत्ते एवं उसका मोबाइल भी पाया गया है,शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मामले की जानकारी होने के तत्काल बाद पांकी थाना प्रभारी एवं लेस्लीगंज एसडीपीओ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया व मामले की छानबीन में जुटे।
घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने आदित्य महतो ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे गोली की आवाज सुनाई दी थी लेकिन पटाखे की आवाज समझ कर उस ओर ध्यान नहीं दिया, सुबह एक महिला ने शव को देखा इसके बाद उन्हें जानकारी मिली, मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान हैं वहीं उसके समीप से उसका मोबाइल एवं ताश के पत्ते भी पाए गए हैं, हत्या के कारणों का उन्हें कोई जानकारी नहीं है। युवक अविवाहित हैं एवं वह कुछ वर्ष पहले जेल से छूट कर घर वापस आया था, लगभग 6 माह पहले उसके पिता की भी मृत्यु हो गई है।
घटनास्थल के समीप मृतक अपना नया मकान बनवा रहा था।
इधर मामले की जानकारी होने के बाद पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता घटनास्थल पर पहुंचे एवं मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए पुलिस से 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करने एवं इसमें संलिप्त दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *