पीपरा पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्त मुकेश पासवान के घर चिपकाया इश्तिहार

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
पिपराः पीपरा थाना पुलिस ने विश्रामपुर गांव निवासी अभियुक्त मुकेश पासवान के घर पर इश्तिहार चिपकाए

पीपरा थाना पुलिस ने सोमवार के दोपहर 3:00 बिहार के टंडवा थाना कांड संख्या 23/2015 के अभियुक्त मुकेश पासवान के घर इश्तिहार चिपकान े की कार्रवाई की। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय, औरंगाबाद से निर्गत इश्तिहार के आलोक में की गई। पुलिस ने अभियुक्त के घर के साथ- साथ क्षेत्र के विभिन्न दर्शनीय एवं सार्वजनिक स्थानो ं पर भी विधित इश्तिहार चिपकाया।