शांति ऑटोमोबाइल्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
शांति ऑटोमोबाइल्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त 2026 को शांति ऑटोमोबाइल्स में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के सम्माननीय एमडी एवं ओनर श्री प्रदीप जैन जी, श्री अंकित जैन जी, मैनेजर श्री सुधीर वर्मा जी तथा शांति हीरो की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। सभी कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एक विशेष उपलब्धि के रूप में गिरिडीह शहर में पहली बार हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हीरो के विभिन्न लोकप्रिय मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया, जिससे ग्राहकों एवं आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली का संचालन बहुत ही व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल तरीके से किया गया, जिसने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और हीरो ब्रांड की मजबूत उपस्थिति को दर्शाया।
शांति ऑटोमोबाइल्स परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संकल्प लेते हैं।

