स्वतंत्रता दिवस पर क्षत्रिय गौरव मंच ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति का लिया संकल्प

गढ़वा :–स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षत्रिय गौरव मंच के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया
मंच के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की अखंडता और एवं प्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया और संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में मंच के जिला अध्यक्ष चुन्नू सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह पवन सिंह अमरेंद्र सिंह उमेश सिंह अजय सिंह धर्मेंद्र सिंह विपिन सिंह जसवंत सिंह राहुल सिंह सुशील सिंह विनीत सिंह भीम सिंह गंभीरा सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।