लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का वर्ष 2026–27 का स्थापना समारोह रविवार को संगम गार्डन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि, पीएमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार इंस्टॉलेशन ऑफिसर तथा लायन अरुण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायन अनिल अग्रवाल ने अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार ने सचिव एवं लायन अंकित सरावगी ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब शीघ्र ही सेवा के लिए अपना स्थायी सेवा प्रकल्प शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।

सचिव लायन साहिल कुमार ने कहा कि क्लब के सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा कार्यों को नई ऊंचाई देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार, जनसेवक राजकुमार राज एवं दिनेश यादव की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह में लायंस क्लब गिरिडीह जागृति एवं लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन का भी संयुक्त स्थापना समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लायंस सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।