सतबरवा हाई स्कूल में इंटर की पढ़ाई शुरू करने की मांग, बच्चों की शिक्षा संकट में
सतबरवा हाई स्कूल में उच्च माध्यमिक कक्षाएं शुरू करने की मांग, बच्चों को 9 किमी दूर जाना पड़ता है
पलामू (झारखंड): ग्राम पंचायत बारी के मुखिया नीरोमा कुमारी ने उपायुक्त महोदय, पलामू को एक आवेदन भेजकर सतबरवा हाई स्कूल भवन में उच्च माध्यमिक (इंटरमीडिएट) शिक्षा शुरू करने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि उच्च शिक्षा हेतु स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 2014 में ही पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक उच्च माध्यमिक कक्षाओं की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण आस-पास के लगभग पांच पंचायतों के बच्चे-बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए 9 किलोमीटर दूर सतबरवा जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण लगभग 50-60 प्रतिशत बच्चे आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं।
मुखिया ने बताया कि जिला से पैरामेडिकल फाउंडेशन की टीम भवन का अवलोकन भी कर चुकी है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस भवन में उच्च माध्यमिक कक्षाएं शुरू करवाई जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस महान कार्य के लिए ग्राम पंचायत बारी के सभी लोग उपायुक्त के आभारी रहेंगे।

