पिपरा के भांगा गांव में लगा 63 KVA का नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी

पिपरा प्रखण्ड के जनता के सेवा में सदैव तत्पर संदीप पासवान

जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

पिपरा प्रखण्ड के तेंदुई पंचायत के ग्राम भांगा में 25 kva का Transformer जल गया था जिसके चलते ग्राम वासी को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा था ग्राम वासी के द्बारा काफी प्रयास करने के बाद भी कोई निदान नहीं हो पा रहा था, अंत में विवश होकर ग्राम वासी इसकी सूचना
पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधि पिपरा प्रखण्ड सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान से मुलाकात कर अपने समस्या को रखा जिसपर तत्काल उन्होंने बिजली विभाग डालटनगंज के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर इस बात को रखा जिसपर तत्काल महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता महोदय ने संज्ञान लेकर 25 KVA का Transformer के जगह पर 63 KVA का नया Transformer भिजवा कर उसे लगवाने का कार्य किया इस कार्य के लिए संदीप पासवान के प्रति लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और जनता का सही हितैषी बताया हर्ष व्यक्त करने वालों में तेंदुई पंचायत के भांगा ग्राम के प्रेमचंद सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिन सिंह, जनेश्वर सिंह, सुशील सिंह, जसवंत सिंह, विक्रांत सिंह, भीष्म सिंह, ओमप्रकाश कुमार, राजू रंजन कुमार, यशवंत सिंह,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।