JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आजसू का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच की मांग

गिरिडीह में युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ के दुवारा JPSC /JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में पुतला दहन किया गया । आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) गिरिडीह के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव के नेतृत्व में JPSC/JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में जोरदार विरोध-प्रदर्शन एवं राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा जी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित घोटालों एवं अनियमितताओं के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान
आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन राज्यव्यापी एवं चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।
इस दौरान युवा आजसू जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार केवल मोटी मोटी रकम समेटने में व्यस्त इन्हें यहां छात्र छात्राएं के भविष्य से कोई मतलब नहीं है, खुलेआम नौकरी बेच रही है आये दिन गिरिडीह में एक फैक्टरी से मोटी रकम लेकर उसरी नदी का अस्तित्व खत्म करने पर तुली हुई है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अति आवश्यकता है,इघर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस दौरान युवा आजसू छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी , करण यादव सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास , सुभाष दास ,रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार ,आशीष सिंह , कृष्ण सिंह ,छोटू यादव, सुजीत कुमार, मोमद अज़ीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल , विवेक, आदि मौजूद थे।