हासनदाग से बाबा धाम रवाना हुए कांवरिए, समाजसेवी भारदुल विश्वकर्मा के परिवार ने किया सम्मानित
हासनदाग से बाबा धाम रवाना हुए कांवरिए, समाजसेवी भारदुल विश्वकर्मा के परिवार ने किया सम्मानित
सावन माह के पावन अवसर पर मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में गुरुवार को भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे कांवरियों के जत्थे का समाजसेवी एवं भावी मुखिया प्रत्याशी भारदुल विश्वकर्मा के सहयोग से उनके पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा और अमन विश्वकर्मा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए बोल-बम के जयघोष के बीच उन्हें देवघर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भारदुल विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा धाम की यात्रा श्रद्धा, आस्था और कठिन तपस्या का प्रतीक है तथा कांवरियों की सेवा और सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान बाबा बैद्यनाथ से क्षेत्र और गांव में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा हासनदाग गांव ‘बोल-बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए यात्रा पर निकले। ग्रामीणों ने भी कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस अवसर पर विजय चौधरी, लव चौबे, अंबिका विश्वकर्मा, सुमेर चौधरी, सुकन चौधरी, संजय चौधरी सहित कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे तथा सभी ने कांवरियों की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।


