PM की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा का JMM पर हमला, उदय कुशवाहा ने मांगी सार्वजनिक माफी
PM की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा का JMM पर हमला, उदय कुशवाहा ने मांगी सार्वजनिक माफी
गढ़वा। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित टिप्पणी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक और सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ है। कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच नीतियों और कामकाज को लेकर विरोध स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणी उचित नहीं है।
उदय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इस कथित बयान से केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि झारखंड की जनता की भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस विकास, जनहित और सरकार की नीतियों पर होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने झामुमो नेतृत्व से अपने मीडिया प्रतिनिधियों की बयानबाजी पर ध्यान देने और सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
कुशवाहा ने झामुमो से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक असहमति के दौरान व्यक्तिगत और पारिवारिक गरिमा का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
भवदीय
उदय कुशवाहा
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, गढ़वा

