तमिलनाडु बजट में महिलाओं के लिए गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना, ₹812 करोड़ का प्रावधान
तमिलनाडु बजट में महिलाओं के लिए गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना, ₹812 करोड़ का प्रावधान
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार के बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए गोल्ड कॉइन और सिल्क साड़ी योजना के तहत 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की घोषणा की गई है। बजट में पहली बार हज यात्रा पर जाने वालों के लिए सब्सिडी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने की बात भी कही गई। सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने का दावा किया है।
बजट भाषण के दौरान राज्य सरकार ने मेडिकल प्रवेश से जुड़ा मुद्दा भी उठाया। सरकार की ओर से केंद्र से NEET परीक्षा समाप्त कर 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग दोहराई गई। इसके साथ ही बजट में महिलाओं के कल्याण और अन्य सामाजिक योजनाओं पर विशेष जोर देने की बात कही गई।

