महानदी बेसिन में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस की नई खोज, ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ी उम्मीद

समुद्र की गहराइयों में भारत को मिला ऊर्जा का नया खजाना!
ओडिशा तट से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी बेसिन में ONGC ने प्राकृतिक गैस की नई खोज की है। यह खोज ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत चल रहे डीपवॉटर अभियान के पहले कुएं MDW-28 में हुई। अब आगे की जांच से गैस की उपलब्ध मात्रा और व्यावसायिक उत्पादन की संभावनाएं सामने आएंगी।