JPSC-JSSC को लेकर 10 दिनों से छात्रों का आंदोलन, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई कमेटी

JPSC-JSSC को लेकर 10 दिनों से छात्रों का आंदोलन, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई कमेटी

रांची। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 10 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षाएं रद्द करने और कथित पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए छात्रों ने मशाल जुलूस समेत विभिन्न तरीकों से विरोध-प्रदर्शन किया है।

लगातार जारी आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने छात्रों से बातचीत की दिशा में पहल करते हुए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। छात्र अपनी मांगों पर ठोस निर्णय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं।