गिरिडीह में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में FCT तेलोडीह की जीत

गिरिडीह में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में FCT तेलोडीह की जीत

गिरिडीह। RNPL क्लब ऑफ गिरिडीह के तत्वावधान में पुलिस लाइन ग्राउंड में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला FCT तेलोडीह और रेड वारियर्स के बीच खेला गया, जिसमें FCT तेलोडीह ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, सीसीएल महाप्रबंधक सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में RNPL क्लब के सदस्यों और स्थानीय खेल प्रेमियों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का मंच संचालन अमीन अकेला ने किया। उद्घाटन मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।