विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला समिति का विस्तार किया गया : विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला समिति का विस्तार किया गया : विहिप पलामू।

          विश्व हिंदू परिषद,  झारखंड प्रांत प्रांतीय
कार्य समिति के बैठक में विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला समिति का विस्तार किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि 02 अगस्त से 03 अगस्त 26 तक लोहरदगा के गुदड़ी बाजार में स्थित मुद्रिका भवन में विश्व हिंदू परिषद, झारखंड का प्रांतीय कार्य समिति बैठक में किए गए घोषणा के अनुसार ओमप्रकाश सिंह को विश्व हिंदू परिषद का जिला उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को जिला सह मंत्री और देवराज शर्मा को जिला धर्माचार्य सह प्रमुख बनाया गया है।

   विश्व हिंदू परिषद प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र और पलामू  जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने नए मनोनीत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे निवेदन किया है कि अपने कर्तव्य निष्ठा और मेहनत से पलामू में विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।