पलामू पतंजलि परिवार ने बांटे 2500 औषधीय व फलदार पौधे, जड़ी-बूटी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पलामू पतंजलि परिवार ने बांटे 2500 औषधीय व फलदार पौधे, जड़ी-बूटी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेदिनीनगर। आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पलामू पतंजलि परिवार ने मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाते हुए करीब 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने पौध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वितरित पौधों में आंवला, अमरूद, कटहल, अनार, बेल, आम, शरीफा, महोगनी, शतावर, नागदौन, लेमनग्रास, चंदन, इंसुलिन प्लांट, चिरायता, गिलोय और एलोवेरा सहित कई उपयोगी प्रजातियां शामिल थीं।

अविनाश देव ने पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव शरण, अतुल कुमार सिन्हा, विकास कुमार सोनी, जनार्दन प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, सुदर्शन पासवान तथा महिला पतंजलि योग समिति की ममता, आशा, शीला, मीणा, मंजू, उषा और सुषमा सहित पतंजलि परिवार के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।