भारत गैस उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील, उज्ज्वला लाभार्थियों पर विशेष जोर

भारत गैस उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील, उज्ज्वला लाभार्थियों पर विशेष जोर

मेराल (गढ़वा)। मेराल प्रखंड क्षेत्र के ओखरगड़ा (पचपेड़ी मोड़) स्थित शगूफा भारत गैस के संचालक सुहैल खान ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने का आग्रह किया।

सुहैल खान ने बताया कि उपभोक्ता आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित भारत गैस वितरक कार्यालय या एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की। साथ ही कहा कि समय पर ई-केवाईसी कराने से रिकॉर्ड अपडेट रहेगा और गैस कनेक्शन से संबंधित सेवाओं में संभावित तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी से बचा जा सकेगा।