ताली मध्य विद्यालय में SMC का गठन, रामराज गुप्ता अध्यक्ष और बबीता देवी बनीं उपाध्यक्ष”
ताली मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, रामराज गुप्ता बने अध्यक्ष
केतार। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत ताली मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के गठन को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। बैठक मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह की उपस्थिति में हुई। चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक बसंत राम एवं शैलेश कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। ग्रामसभा में सर्वसम्मति एवं बहुमत के आधार पर रामराज गुप्ता को अध्यक्ष, बबीता देवी को उपाध्यक्ष और आशा देवी को संयोजिका चुना गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज दास, सतीश चौबे, भीम साह, दशरथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई विद्यालय प्रबंधन समिति शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेगी।

