JPSC-JSSC कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी मेराल के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार के शाम जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दे को लेकर अस्पताल चौक से लेकर बस स्टैंड तक मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मसाला जुलुश विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी द्वारा किया गया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने राज सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग किया है। दक्षिणी मंडल प्रभारी कुंदन चंद्रवंशी ने राज्य सरकार से इस मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने और अभ्यर्थियों के हित में ठोस कदम उठाने तथा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग किया है । मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहिए और नैतिकता के आधार पर संबंधित विभाग के मंत्री एवं दोषी लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि झारखंड सरकार अभी भी अगर होश में नहीं आती है तो भाजपा कार्यकर्ता छात्र हित में सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रुपू महतो रामप्रताप साव दिवाकांत ओझा राधेश्याम यादव अमित कुमार, कुमार विश्वकर्मा भोला पासवान प्रमोद पासवान सुनील कुमार मेहता सहित अनेक को लोग शामिल थे।