JPSC-CGL मुद्दे पर हरिहरगंज में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सरकार का पुतला दहन

पलामू के हरिहरगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल इकाई ने JPSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आरसी लाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने किया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में अजय सिंह, सुनील गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।