पर्यावरण की रक्षा सबकी जिम्मेदारी : डॉ. पातंजली, केसरवानी परिवार ने किया पौधारोपण
पर्यावरण की रक्षा सबकी जिम्मेदारी : डॉ. पातंजली, केसरवानी परिवार ने किया पौधारोपण
गढ़वा के ऊंचरी स्थित डॉ. अशोक केसरी की चहारदीवारी में शुक्रवार को केसरवानी परिवार की ओर से फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम, पीपल, नीम, पपीता, नींबू, अमरूद और मेहंदी सहित कई पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए पौधों के संरक्षण का भी वचन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन और फल-फूल देते हैं, बल्कि जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं सुभाष केसरी ने लोगों से जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

