नितिन गडकरी पहुंचे हाई कोर्ट, डीपफेक वीडियो पर कानूनी कार्रवाई शुरू
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि E20 इथेनॉल वाले पेट्रोल की नीति को लेकर उनके खिलाफ झूठे पोस्ट और डीपफेक वीडियो फैलाए जा रहे हैं, जिससे उनकी बदनामी हो रही है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी ने मेटा, एक्स (ट्विटर), गूगल और अन्य कंपनियों के खिलाफ सिविल केस करने की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने उनकी ये मांग मंजूर कर ली है।

