बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन से 400 बोतल अवैध देसी शराब बरामद
पलामू संवाददाता मजानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बज े प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची बरवाडीह -डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53349 अप) के सामान्य कोच की सघन जांच की गई। तलाशी के दौरान शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में रखी दो बोरियां और एक झोला मिला। यात्रियो ं से पूछताछ करने पर किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद आरपीएफ टीम ने सामान की तलाशी ली, जिसमें रॉयल झारखंड डीलक्स’ ब्रांड की 400 बोतल (कुल 80 लीटर) अवैध देसी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर “फॉर सेल इन झारखंड ओनली” अंकित था।
यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं आरपीएफ जपला के निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान मे ं उपनिरीक्षक रामनरेश राम, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, राजनाथ तथा आरक्षी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका रही।
आरपीएफ ने जब्त शराब की सूची तैयार कर 23 जुलाई को उत्पाद विभाग, डालटनगंज को सौंप दिया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आग े की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि रेलवे मार्ग से अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए आग े भी विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।नोज कुमार

