16 जुलाई से लापता 14 वर्षीय राजनाथ का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

16 जुलाई से लापता 14 वर्षीय राजनाथ कुमार ठाकुर का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
चंदवा थाना क्षेत्र के मुरूप गांव का रहने वाला 14 वर्षीय बालक राजनाथ कुमार ठाकुर 16 जुलाई से लापता है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन हर कोशिश अब तक बेनतीजा रही है।
राजनाथ के अचानक लापता होने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और परिजन बेहद चिंतित हैं और हर आने-जाने वाले से अपने बेटे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली।
परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को राजनाथ कुमार ठाकुर कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत चंदवा थाना या उसके परिवार को सूचित करें। आपकी एक छोटी-सी जानकारी एक परिवार की खुशियां वापस ला सकती है।

रिपोर्ट अर्चना कुमारी।