झारखंड में खुला JFTI! अब फिल्म, OTT और मीडिया की पढ़ाई अपने ही राज्य में

झारखंड में झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) का शुभारंभ राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। अब फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा।
झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच हुए समझौते के तहत शुरुआती चरण में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
यह पहल केवल फिल्म निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि OTT और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
यह संस्थान राज्य की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।