गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार का बड़ा फैसला, मो. सईद अख्तर बने खनन विभाग के प्रतिनिधि

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए विभागवार प्रतिनिधियों की सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार मो. सईद अख्तर को खनन विभाग, गिरिडीह का विभागीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

विभागीय प्रतिनिधि संबंधित विभाग से जुड़े मामलों का समन्वय करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान और विधायक संबंधी कार्यों के निष्पादन में सहयोग करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर मो. सईद अख्तर ने मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा खनन विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।