गिरिडीह में SIR 2026 अभियान तेज, 29 जुलाई तक भरें गणना फॉर्म वरना बढ़ सकती है परेशानी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर 2026 के आलोक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2026 को गिरिडीह विधानसभा के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारूप तैयार करने एवं ए एस डी डी एफ सूची के सत्यापन हेतु सभी बूथों पर बी एल ओ की बी एल ए 2 के साथ आयोजित बैठक के क्रम में 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन आयोग से अधिकृत भाजपा के बी एल ए 1 सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा होनी होली स्कूल मोहनपुर के बूथ संख्या 15 ,16 ,17 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारीडीह के बुथ संख्या 32 ,33,34 सहित अन्य बुथो का जायजा लेते हुए बताया गया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में कार्य चल रहा है,
इस संबंध में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की गणना फॉर्म भरने का कार्य तेजी से चल रहा है जो 29 जुलाई तक चलेगा, जिन मतदाताओं के द्वारा अभी तक गणना फॉर्म नहीं भरा गया है इस संबंध में पूर्व में दी गयी जानकारी के मुताबिक जिन मतदाता का नाम 2003 के मतदाता सूची में है वह गणना फॉर्म के बाएं साइड में अपना सेल्फ डिटेल 2003 मे दिए गए डाटा के मुताबिक भरेंगे तथा जिनके नाम 2003 के मतदाता सूची में नहीं है वह गणना फॉर्म के दाएं साइड में अपने माता-,पिता ,दादा ,दादी ,नाना ,नानी में से किसी एक नाम पर जिनका नाम 2003 के मतदाता सूची में है , उनकी विवरणी गणना फॉर्म में भरेंगे जिनका जन्म दो दिसंबर 2004 के बाद हुआ है दाएं बगल के कॉलम में अपने माता-पिता का डिटेल 2003 के मुताबिक भरेंगे ,नीचे वाले तीसरे कलम में वर्तमान का डाटा भरना है, सिंह द्वारा बताया गया की इस संबंध में पूर्व में जानकारी भाजपा के बी एल ए 2 एवं संबंधित मतदाताओं को दी गई है, यदि किसी कारणवश किसी वैध मतदाता का गणना फार्म प्राप्त नहीं हुआ है तो अपना आपत्ति दर्ज करेंगे , नये मतदाता का फॉर्म 6 भरवाकर उन्हें मतदाता बनाना है,5 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा, उसके बाद दावा एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 4 सितंबर 2026 तक है,जिसका निपटारा करने की अवधि 3 अक्टूबर तक है , 7 अक्टूबर 26 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा , मतदाता सूची में किसी प्रकार की अशुद्धियां रहने पर प्राप्त नोटिस के आलोक में चुनाव आयोग द्वारा किए गए 11 प्रावधान में से एक दस्तावेज आवश्यकतानुसार जमा करना है,ताकि किसी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे ,यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार का कठिनाई हो तो बूथ के संबंधित बी एल ओ एवं भाजपा के बी एल ए 2 एवं विधानसभा के बी एल ए 1को अपनी कठिनाइयों से अवगत करायेंगे ,ताकि उसके निदान कीआवश्यकतानुसार कार्रवाई निर्धारित समय के अंदर कराया जा सके ताकि किसी वैध मतदाता का नाम नहीं छूटे एवं अवैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्रविष्ट नहीं हो ,विनय कुमार सिंह बी एल ए 1, भाजपा गिरीडीह विधानसभा क्षेत्र

