पीएम श्री विद्यालयों में “मॉडल युवा ग्राम सभा” गठन की होगी पहल

पीएम श्री विद्यालयों में “मॉडल युवा ग्राम सभा” गठन की होगी पहल l

राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् , रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी – सह – जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में संचालित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पीएम श्री विद्यालयों में माह अक्टूबर 2026 में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया जाने से संबंधित झारखंड राज्य स्तर पर ए.आर.टी.टी.सी., बी.एस.एन.एल. , रांची स्थल पर दिनांक- 20 से 22 जुलाई तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें गिरिडीह जिले में संचालित विभिन्न प्रखंडों के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षक संजीव कुमार , कारण कुमार दास, काजल पांडेय, गीता कुमारी , रंजीता कुमारी, गोपाल रजक, अजय सिंह , सनौज कुमार, कुमारी रंजीता, गुलाब चंद मांझी, सुशीला शर्मा, बहादुर प्रसाद एवं परमानन्द यादव ने भाग लिया l
प्रशिक्षण के दौरान मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन विधालय स्तर पर किस प्रकार करना है विस्तृत चर्चा एवं प्ले रोल के माध्यम से अभ्यास की गई l राज्य स्तर का प्रशिक्षण झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के सहयोग से झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल ने भी पंचायती राज मंत्रालय की परिकल्पना एवं अनुशंसाओं के अनुरूप राज्य के 248 पीएम श्री विद्यालयों में ” मॉडल युवा ग्राम सभा ” की पहल की गई है l