बिजली मिस्त्री की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले जिला परिषद सदस्य

पीड़ित परिवार से मिले जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह कहा न्याय मिलने तक रहेंगे साथ

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के परसाई बिजली ग्रिड में कार्यरत बिजली मिस्त्री सतेंद्र मेहता की ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मौत के बाद तरहसी क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना पाकर तरहसी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह एवं भाजपा नेत्री सह भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता परसावां गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि
सतेंद्र मेहता की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। । पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने के लिए हम हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे वहीं
*भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
एक मेहनतकश बिजली कर्मी का इस तरह ड्यूटी के दौरान जान गंवा देना अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा न्याय सुनिश्चित करे। इस दुःख की घड़ी में हम पूरे मनोबल के साथ परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज बनेंगे।