गढ़वा के गांव में मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा की अनोखी पहल, बच्चों को मिला लैपटॉप प्रशिक्षण

गढ़वा:गढवा प्रखंड के पतहरिया ग्राम में रविवार को बच्चों के बीच चलाया जा रहे निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा के तहत एक लैपटॉप को लगाया गया।ग्राम निवासी परिखा राम के घर मे लैपटॉप लगाकर बच्चों को पढ़ाकर इसकी शुरुआत किया गया।सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज तिवारी के द्वारा 2019 में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की गई थी उसी कड़ी में यह अभियान लगातार जारी है।रविवार को सभी बच्चों को कंप्यूटर का बुक और कॉफी का भी वितरण किया गया ।इसी के साथ प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी ।इसमें कक्षा सात से लेकर स्नातक तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी बच्चों के बीच पहली बार लैपटॉप पर और कंप्यूटर पर कम करते हुआ अलग हे उत्साह नज़र आयाऔर कुछ ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया किया गया जिन्हें कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा के लिए शहर के किसी कंप्यूटर संस्थान से निशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी बाद में वही बच्चे गांव के बच्चों को शिक्षित करने का काम करेंगे ।लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। इसमें करीब 30 और नए बच्चों को जोड़ा गया। इस मौके पर राजू कुमार ,आकाश कुमार वर्षा कुमारी, सोनम कुमारी, नेहा कुमारी सोनम भारती ,शकुंतला कुमारी ,सीता कुमारी, खुशी कुमारी, बबिता कुमारी ममता कुमारी, रिंपा कुमारी ,शुभम कुमार बसंत कुमार, विशाल कुमार ,दीपक कुमार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे