प्रीति भास्कर बनीं महिला एवं बाल विकास (ग्रामीण) की विधायक प्रतिनिधि

प्रीति भास्कर को महिला एवं बाल विकास (ग्रामीण) का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया

गिरिडीह। समाजसेवी प्रीति भास्कर को महिला एवं बाल विकास (ग्रामीण) के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनयन पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रीति भास्कर अपने अनुभव, सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा देंगी।

प्रीति भास्कर ने इस अवसर पर माननीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करेगा। सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।