हुसैनाबाद की स्नेहा पांडेय बनीं अधिवक्ता, एआईबीई परीक्षा पास कर बढ़ाया पलामू का मान
पलामू संवाददाता मनोज कुमार
नाबाद अनुमंडल की प्रतिभाशाली बेटी स्नेहा पांडेय के ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) उत्तीर्ण कर आधिकारिक रूप से अधिवक्ता बनन े पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्ध ि पर पलामू जिला परिपद उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह ‘टुट ू सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए इस े पूरे पलामू और हुसैनाबाद के लिए गर्व का क्षण बताया। वरिष्ठ पत्रकार तथा रोहतास जिले के बाद गांव के मुल निवासी (वर्तमान हैदरनगर) जयनंदन पांडेय की पुत्री स्नेहा पांडेय ने वर्ष 2021 में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) उत्तीर्ण कर देहरादून स्थित उत्तराखंड विश्वविद्यालय मे ं पांच
वर्षीय समेकित एलएलबी पाठ्यक्रम
में प्रवेश लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंन े बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक पास कर अधिवक्ता बनन े की पात्रता प्राप्त की।
इस उपलब्ध ि पर पलाम जिला
परिपद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ‘टू सिंह ने कहा कि स्नेहा पांडेय की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटिया ं भी अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना
सकती हैं। उन्होंन े कहा कि स्नेहा
ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे हुसैनाबाद और पलामू जिले का
नाम गौरवान्वित किया है। आलोक कुमार सिंह ‘टू सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें विश्वास है कि स्नेहा पांडेय न्याय के क्षेत्र मे ं ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलान े मे ं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंन े उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्नेहा की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियो ं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश देगी। उनकी उपलब्ध ि से पूरे क्षेत्र मे ं खुशी और गर्व का माहौल

