धनमानी प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, 1200 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार
पीपरा प्रखंड के प्रोजेक्ट धनमानी प्लस टू उच्च विद्यालय, पीपरा वरदाग में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भारी कमी से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. कक्षा 9 से 12 तक करीब 1200 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. लेकिन उनके शिक्षण की जिम्मेदारी महज आठ शिक्षकों पर है. सीमित शिक्षक संख्या के कारण नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार यादव ने बताया कि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी जैस े प्रमुख

जना धनमानी +2

धनमानी प्लस ट ू उच्च विद्यालय, पीपरा वरदाग

विषयों के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक उपलब्ध नही ं हैं. इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित होने से विशेषकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंन े कहा कि शिक्षक लगातार अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नही ं होने देन े का

प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उपलब्ध संसाधनो ं की अपनी सीमाए ं हैं. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है. उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यालय को जिला स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है. इसके बावजूद शिक्षकों की कमी अब शिक्षा की

गुणवत्ता पर असर डालने लगी है. यद ि समय रहते प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति नही ं हुई, तो आन े वाले समय में इसका सीधा असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम और प्रतियोगी परीक्षाओ ं की तैयारी पर पड ़ सकता है. विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग से गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी सहित अन्य आवश्यक विषयों के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है. वहीं स्थानीय अभिभावकों ने भी विभाग से त्वरित पहल की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य इस विद्यालय पर निर्भर है. पर्याप्त शिक्षक मिलने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और विद्यालय का शैक्षणिक स्तर पहले से अधिक मजबूत होगा.