गिरिडीह से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई की दोपहर की है। लड़की के पिता ने शुक्रवार देर शाम मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी किसी युवक से बातचीत करती थी, लेकिन उस युवक के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच करते हुए नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई है।