मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने 35 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया वितरण
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने 35 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया वितरण
गिरिडीह। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में आयोजित “शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम” के तहत मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा शीतलपुर, सिरसिया में लगभग 35 बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, रबर एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला, जिसने सभी सदस्यों का हृदय आनंद से भर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, आई.पी.पी. सोनू चौधरी, सदस्य रोशनी बगला एवं शाखा के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। समाज के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचे, यही हमारा प्रयास है।”

