मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में आयोजित पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा जनहित में अनेक सेवा कार्य किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
इसके अतिरिक्त शाखा की टीम ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं से मिलकर प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की तथा ग्राहकों को कपड़े के थैले का उपयोग करने और दुकानदारों को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, आई.पी.पी. सोनू चौधरी, शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल एवं सदस्या रोशनी बागला का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि “पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए, प्लास्टिक का उपयोग कम करे तथा स्वच्छता को अपनी आदत बनाए, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण दे सकते हैं।”

