एसपीडी कॉलेज में एनएसएस का हरित अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे
एसपीडी काॅलेज में एनएसएस द्वारा पौधरोपण कार्य संपन्न, पचास छायादार पौधे लगाए गए
फोटो-
गढ़वा: सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज परिसर में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के द्वारा शनिवार को पर्यावरण परिवार के सहयोग से पचास छायादार पौधे लगाए गए। महाविद्यालय परिसर में मौके पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पर्यावरण परिवार के सदस्यों द्वारा एनएसएस के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया।
मौके पर डा. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। उन्होने कहा कि पौधरोपण वायु व ध्वनि प्रदूषण कम करता है। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न कार्यो के साथ पौधरोपण (वृक्षारोपण) का कार्य भी प्रमुखता से की जाती है। इस वर्ष महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के द्वारा 50 छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें आज करंज, छतवन, अमलताश, गोल्ड मोहर तथा नीम के पौधे लगाए गए। सभी पौधे पर्यावरण परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर डा. उमेश सहाय ने कहा कि पेड़-पौधों के बीच समय बिताने से मानव स्वास्थ्य बेहतर रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही तनाव भी कम होता है। आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि पर्यावरण परिवार का उददेश्य पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को जागरुक करना है। पर्यावरण संरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर डा. बिनोद कुमार द्विवेदी, डा. अरुण तिवारी, डा. सत्यदेव पाण्डेय, प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. परवेज आलम, प्रो. संजय केशरी, प्रो. रबिता शुक्ला, प्रो. शबनम, प्रो. प्रमिला, चन्द्रकान्त सिंह, पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी, अन्नु दुबे, अमित शुक्ला, मनोज द्विवेदी, बिपिन तिवारी, प्रेम तिवारी, बबलू सिन्हा, मुनमुन बाबु, अनिमेश चैबे, शुभम तिवारी, अनित तिवारी, मलंग तिवारी, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे।

