NEET UG 2026 में DAV CCL गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, हर्ष ने बनाई ऑल इंडिया रैंक

NEET UG 2026 में DAV पब्लिक स्कूल CCL गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, हर्ष कुमार ने 625 अंक व 99.78 परसेंटाइल के साथ हासिल की ऑल इंडिया 1658वीं रैंक

स्नेहा घोषाल, अभिनय कुमार वर्मा और अदनान आलम ने भी पाई सफलता, प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को दी बधाई

गिरिडीह। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा शुक्रवार को घोषित री-नीट यूजी 2026 परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के छात्र हर्ष कुमार ने 720 में 625 अंक प्राप्त करते हुए 99.78 परसेंटाइल हासिल किया और ऑल इंडिया 1658वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

इसके अलावा विद्यालय की स्नेहा घोषाल ने 495 अंक, अभिनय कुमार वर्मा ने 486 अंक तथा अदनान आलम ने 437 अंक प्राप्त कर नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से हर्ष कुमार की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सफल विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।