DPS गिरिडीह में Investiture Ceremony, नए छात्र नेतृत्व ने ली जिम्मेदारी की शपथ

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्रांगण में Investiture Ceremony का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा एवं डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा मुख्य अतिथि रहे। उन्होने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं का हाउस के अनुसार अग्नि हाउस, आकाश हाउस, पृथ्वी हाउस एवं पवन हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड गर्ल, हेड ब्वाय, स्कूल कैप्टन, स्कूल कमांडर और स्पोर्टस कैप्टन का चुनाव हुआ। विद्यालय डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा एवं प्राचार्या डॉ० सोनी तिवारी ने संयुक्त रूप से बैज लगाकर उन्हे सम्मानित किया।

स्कूल हेड ब्वाय अंकित चौधरी, हेड गर्ल ऐंजिल चौधरी, स्कूल कैप्टन हरनूर सिंह सलूजा, कमांडर मनीष कुमार तथा स्पोर्टस कैप्टन आनंद हेम्ब्रम का चयन हुआ।

विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने कर्तव्य को सुचारू रूप से निभाने की शपथ ली।

प्राचार्या डॉ० सोनी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करने की सीख दी।