दो महीने से जमीन पर पड़ा करंटयुक्त बिजली पोल, हादसे का बढ़ा खतरा”
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार हरिहरगंज/पलामू। शहर के वन विभाग चेकनाका के
समीप एनएच-139 के किनारे बिजली का एक पोल पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिरा पड़ा है। चिंताजनक बात यह है कि उसस े जुड़ े तारों में अब भी करंट प्रवाहित हो रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे खुले मे ं पड ़ े ये तार हर पल किसी बड ़ े हादस े को आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी और बिजली अब तक बेखबर बन े हुए हैं। बता दें कि यह मार्ग दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहता है। ऐस े में करंटयुक्त तारों का जमीन पर पड़ े रहना बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दशार्ता है। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल नही ं होगा। सुरक्षा से जुड ़ े ऐस े मामलो ं में विभाग को शिकायत या हादस े का
इंतजार नहीं करना चाहिए। नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियो ं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

