रथ यात्रा के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जूस एवं जल सेवा का आयोजन

रथ यात्रा के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जूस एवं जल सेवा का आयोजन

गिरिडीह। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जूस एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त किया तथा मंच के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्षगण राकेश मोदी, श्री नीलकमल भारतीय, रोहित जालान, दीपक जैन, राहुल केड़िया एवं धीरज जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शाखा अध्यक्ष अंकित सारावगी, सचिव निखिल झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष शेखर जालान सहित युवा रवि केड़िया, निखिल जैन, पंकज राठी एवं आयुष धानधारिया ने भी सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग एवं समर्पण ही संस्था की सबसे बड़ी शक्ति है। मंच भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा।