पांकी के तेतराईं पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडेय ने बेरू गांव में पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास
पांकी के तेतराईं पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडेय ने बेरू गांव में पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास
पांकी प्रखंड के तेतराईं पंचायत अंतर्गत बेरू गांव में मंगलवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया राजेंद्र पांडेय ने नारियल फोड़कर व विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मुखिया ने गांव के खराब पड़े सभी हैंड पंप का भी मरम्मत कार्य शुरू करवाया साथ ही स्कूल की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का भी मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
सड़क निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मुखिया राजेंद्र पांडेय ने कहा कि बेरू गांव की यह सड़क लंबे समय से कच्ची अवस्था में थी जिसके कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस पुरानी मांग को पूरा करते हुए अब यहां पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम हो जाएगा और गांव के विकास को गति मिलेगी।
शिलान्यास समारोह में तेतराईं पंचायत के उप मुखिया इकबाल अहमद ने कहा, इस सड़क के बन जाने से बेरू गांव की मुख्य समस्या दूर हो जाएगी। यह सड़क निर्माण स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है।
उपस्थित ग्रामीणों ने मुखिया राजेंद्र पांडेय और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर उप मुखिया के अलावे मोहम्मद जालो, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद सद्दाब, शाहिद, अताउल-हक, मोहम्मद आबिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

