मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला अमृत भारत स्टेशन लोकार्पण का निमंत्रण, 17 जुलाई को होगा उद्घाटन

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान DRM ने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। दोनों आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा। मुलाकात के दौरान रेलवे के विकास कार्यों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।